Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 30–31 जनवरी को भारी बारिश-ओलावृष्टि और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 30–31 जनवरी को भारी बारिश-ओलावृष्टि और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 30 और 31 जनवरी को प्रदेशभर में भारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, जनवरी के अंत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड को प्रभावित करेगा। इसके चलते मैदानी इलाकों में तेज बारिश और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बर्फबारी की संभावना है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है।

बुधवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरे की भी संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *