Headlines

Haldwani: अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी,काठगोदाम में युवक 12 बोर बंदूक व कारतूस सहित गिरफ्तार

Haldwani: अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी,काठगोदाम में युवक 12 बोर बंदूक व कारतूस सहित गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: जनपद नैनीताल में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं तथा बाहरी व्यक्तियों की गहन चेकिंग सुनिश्चित करें और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नगर नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 मई 2025 को थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त की।

चेकिंग के दौरान कोल्टेक्स से हल्द्वानी की ओर, बिजली के ट्रांसफार्मर के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उस व्यक्ति के पास से एक अवैध 12 बोर (पौनिया) बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उसकी पहचान विनोद चंद्र आर्य पुत्र गोपाल राम, निवासी ब्यूराखाम टंगर, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 57/2025 अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद
  2. कांस्टेबल करतार सिंह

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों, नशे और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *