Haldwani: रामपुर रोड स्थित टांडा बैरियर के समीप खड़े ट्रक से कार व पिकअप वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही कार अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
कार (संख्या यूके 01 सी 8110) में सवार पांच लोगों में से विजय सिंह उर्फ बॉबी (35), निवासी सोमेश्वर, को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पंकज (30) को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं कार में सवार तीन अन्य यात्री—संजय, विनोद और राहुल—को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल सहित सभी यात्री पखोड़ा हवालबाग, अल्मोड़ा के निवासी हैं और दिल्ली से लौट रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पहले पिकअप ट्रक से टकराई, फिर पीछे से आ रही कार भी उसमें भिड़ गई। हालांकि, कार किस वाहन से सटीक रूप से टकराई, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

