Dehradun: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दौरान अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। 26 जुलाई 2025 को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 741.035 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,45,299 है। आबकारी विभाग ने भी 430 लीटर शराब जब्त की, जिसकी कीमत ₹2,61,298 बताई गई। चुनावी अवधि में अब तक कुल 33,751.700 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹2.22 करोड़ आंकी गई है।
इसके अलावा अब तक 41.9017 किलोग्राम मादक पदार्थ भी पकड़े गए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत ₹13.73 करोड़ है। वहीं, पुलिस ने 0.3915 किलोग्राम कीमती धातु (अनुमानित मूल्य ₹25.10 लाख) और ₹6.92 लाख नकद भी बरामद की है।
अभी तक की गई सभी जब्तियों का कुल मूल्य ₹16,35,99,994 यानी सोलह करोड़ पैंतीस लाख निन्यानबे हजार नौ सौ चौरानवे रुपये आँका गया है। प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

