Uttarakhand: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों के 40 विकासखंडों में शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
दूसरे चरण में जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें अल्मोड़ा के सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग और द्वाराहाट; ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर; चंपावत के चंपावत व बाराकोट; पिथौरागढ़ के विण, मूनाकोट, बेरीनाग व गंगोलीहाट; नैनीताल के हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल व कोटाबाग शामिल हैं।
इसके अलावा उत्तरकाशी के डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी; चमोली के पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग व गैरसैंण; टिहरी के कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर व चंबा; देहरादून के डोईवाला, रायपुर व सहसपुर तथा पौड़ी के यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट व कल्जीखाल में मतदान जारी है।
पहले चरण में बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों के सभी विकासखंडों में मतदान हो चुका है। इसलिए इस चरण में केवल 10 जिलों में मतदान कराया जा रहा है। कुल मिलाकर आज 40 विकासखंडों में लगभग 21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

