Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने दिए तीर्थस्थलों के विकास के निर्देश, दर्शन व्यवस्था होगी सुदृढ़

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने दिए तीर्थस्थलों के विकास के निर्देश, दर्शन व्यवस्था होगी सुदृढ़
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सुनियोजित विकास हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीर्थाटन में हो रही अभूतपूर्व वृद्धि और श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए मनसा देवी मंदिर, नीलकंठ महादेव, धारी देवी, पूर्णागिरि मंदिर, कैंचीधाम व जागेश्वर जैसे तीर्थ स्थलों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर के सीढ़ी मार्ग से अतिक्रमण को तत्काल हटाने और मार्ग चौड़ीकरण की त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर की धारण क्षमता को बढ़ाने, दुकानों को सुव्यवस्थित करने और दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने को कहा। श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने हेतु पंजीकरण प्रणाली लागू करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन सभी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुमाऊं व गढ़वाल दोनों मंडलों के आयुक्तों की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों में संबंधित जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ ही धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *