Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) के सफल क्रियान्वयन पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया और देवतुल्य जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय उत्तराखंड की जागरूक और सहयोगी जनता के आशीर्वाद से संभव हो सका है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा देखा गया समान कानून का स्वप्न अब देवभूमि उत्तराखंड में साकार हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि UCC के माध्यम से समाज में समानता, न्याय और पारदर्शिता को सुदृढ़ किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस संहिता में बहन-बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिससे महिलाओं को अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, साध्वी रेणुका, स्वामी निरंजन चैतन्य महाराज, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला, विधायक श्री सुरेश गड़िया, सफीपुर (उन्नाव, यू.पी) के विधायक श्री बंबा लाल दिवाकर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


