Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: वरिष्ठ सहायक गणेश दत्त पांडे सेवानिवृत्त, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भावभीनी विदाई

Haldwani: वरिष्ठ सहायक गणेश दत्त पांडे सेवानिवृत्त, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भावभीनी विदाई
शेयर करे-

Haldwani: राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में वरिष्ठ सहायक के पद पर तीन दशक से अधिक समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएँ देने वाले श्री गणेश दत्त पांडे को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर शनिवार को भावपूर्ण विदाई दी गई।

प्राचार्य डॉ. जी.एस. तितियाल ने कहा कि सितंबर 1996 से नियुक्ति के बाद से ही श्री पांडे ने अपनी कर्मठता और ईमानदार कार्यशैली से संस्थान में विशेष पहचान बनाई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने उन्हें सेवाभाव और अनुकरणीय समर्पण का प्रतीक बताया।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्या ने कहा कि श्री पांडे के साथ कार्य करना सभी के लिए प्रेरणादायी अनुभव रहा। उनकी संवेदनशीलता, धैर्य और सहयोग की भावना ने संस्थान के कार्यों को नई दिशा दी।

सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री पांडे के स्वस्थ, समृद्ध और सुखद भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में डॉ. अजय आर्या, डॉ. तितियाल, डॉ. अरुण जोशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *