Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में XUV700 से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

Haldwani
शेयर करे-

Haldwani: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने लग्जरी वाहन XUV700 (UK-04AJ-7676) से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी रोहिताश सागर तथा चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उपनिरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वाहन की तलाशी में 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹6 लाख आंकी गई है। पुलिस ने वाहन सीज़ कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त सिमरन प्रीत (36 वर्ष), निवासी गोविंदपुरा सुभाषनगर हल्द्वानी, बाइक मैकेनिक शॉप चलाता है और हरियाणा से अवैध शराब लाने की बात स्वीकार कर चुका है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

बरामदगी—25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

• Red Label – 10 पेटी

• Jameson – 05 पेटी

• Ballantine’s – 05 पेटी

• Blonde – 05 पेटी

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक रेनू सिंह, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी