Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में हल्द्वानी से बिलाली मस्जिद के इमाम की गिरफ्तारी, रात ढाई बजे बनभूलपुरा में दिल्ली पुलिस की दबिश

Haldwani: दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में हल्द्वानी से बिलाली मस्जिद के इमाम की गिरफ्तारी, रात ढाई बजे बनभूलपुरा में दिल्ली पुलिस की दबिश
शेयर करे-

Haldwani: दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर से जुड़े कॉल डिटेल्स की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात ढाई बजे हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से बिलाली मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू दिल्ली की संयुक्त टीम ने संवेदनशील मुस्लिम बहुल इलाके में दबिश देकर इमाम को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई।

सूत्रों के अनुसार, उमर के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने पर यह महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई की। रात में अचानक पुलिस टीम के पहुंचने से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई।

शनिवार सुबह स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल सहित लालकुआं, कालाढूंगी, हल्द्वानी, मुखानी और काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी फोर्स देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए। पुलिस ने बिलाली मस्जिद और समीप स्थित इमाम के आवास पर सख़्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर कार्रवाई की है। एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *