Headlines

Haldwani: निदेशक डॉ. अजय आर्या ने सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Haldwani: निदेशक डॉ. अजय आर्या ने सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
शेयर करे-

Haldwani: चिकित्सा शिक्षा विभाग, देहरादून के निदेशक प्रो० डॉ० अजय आर्या ने गुरुवार को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, टीएमटी, मेडिसिन आईसीयू, कैथ लैब सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से पीडियाट्रिक वार्ड, पीआईसीयू एवं एसएनसीयू का गहन निरीक्षण करते हुए नवजात एवं बच्चों के इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान चिकित्सकों से उपचार पद्धति, संसाधनों की उपलब्धता और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान वार्मर, वेंटिलेटर, मॉनिटर, इन्फ्यूजन पंप और फोटोथेरेपी यूनिट जैसे उपकरणों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। निदेशक ने आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और जहां कमी है, वहां शीघ्र पूर्ति के निर्देश दिए, ताकि गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर उपचार मिल सके।

डॉ. अजय आर्या ने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई के बारे में फीडबैक लिया। अधिकांश तीमारदारों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और चिकित्सकीय स्टाफ के व्यवहार को सकारात्मक बताया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक अस्पताल की साफ-सफाई और समुचित व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने और चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए भी प्रयास जारी हैं, जिससे स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी सेवाएं और मजबूत हो सकें।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी. एस. तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट जी. बी. मौल टी. मैथ्यू, डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट डॉ. ईला चौधरी, सिस्टर मार्गेट सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *