Headlines

Bhimtal: भीमताल क्षेत्र में मंत्री कैड़ा का दौरा, ग्रामीण समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

Bhimtal: भीमताल क्षेत्र में मंत्री कैड़ा का दौरा, ग्रामीण समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना और ताडा सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

मंत्री कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

दौरे के दौरान मंत्री ने चाफी से अलचोना-ताडा मोटर मार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के डामरीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है और जल्द ही धनराशि स्वीकृत कर कार्य शुरू कराया जाएगा।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Bhimtal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *