Headlines

Haldwani: कुमायूँ में नशे पर बड़ा प्रहार, IG रिद्धिम के निर्देश पर हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में अवैध दवाइयाँ बरामद

Haldwani: कुमायूँ में नशे पर बड़ा प्रहार, IG रिद्धिम के निर्देश पर हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में अवैध दवाइयाँ बरामद
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को धरातल पर उतारने के लिए कुमायूँ पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत ड्रग माफिया के गढ़ में बड़ी कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया गया है।

इसी क्रम में 15 अप्रैल 2026 की देर रात स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमायूँ परिक्षेत्र और औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां बरामद की गईं।

मेडिकल स्टोर संचालक हिमांशु वार्ष्णेय के कब्जे से 20 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन, 113 ट्रामाडोल कैप्सूल और 360 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं। ये दवाइयां बिना वैध दस्तावेजों के रखी और बेची जा रही थीं, जो सीधे तौर पर नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी हैं।

मामले में ड्रग इंस्पेक्टर ने ड्रग एक्ट के नियम 65 के उल्लंघन के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस सख्त कार्रवाई के बाद स्थानीय जनता ने कुमायूँ पुलिस और संबंधित विभाग की सराहना करते हुए इसे नशे के खिलाफ एक मजबूत और प्रभावी कदम बताया है। पुलिस का कहना है कि पूरे कुमायूँ क्षेत्र में “वार ऑन ड्रग्स” अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *