Headlines

Haridwar: श्रावण शिवरात्रि पर डीएम और एसएसपी ने किया दक्षिणेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

Haridwar: श्रावण शिवरात्रि पर डीएम और एसएसपी ने किया दक्षिणेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
शेयर करे-

Haridwar: श्रावण मास की पवित्र शिवरात्रि के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हरिद्वार के ऐतिहासिक दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और जनकल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते प्रशासन ने पूरी व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखा। सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन की व्यवस्था में कोई कमी न रहे, इसके लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है, और इस दौरान की गई पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धाभाव से संपन्न करें।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *