Dehradun: मौसम विभाग ने 23 से 29 जुलाई 2025 के बीच उत्तराखंड के पर्वतीय ज़िलों में अनेक स्थानों पर और मैदानी ज़िलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना जताई है। इस अवधि में खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरोध की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विभाग ने लोगों को सुझाव दिया है कि वे नदी-नालों से दूरी बनाए रखें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। यात्रा करने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य लें ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल संपर्क करने की सलाह दी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


