Headlines

Nainital: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नैनीताल में तीन दिन मद्य निषेध घोषित, 24, 28 और 31 जुलाई को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Nainital: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नैनीताल में तीन दिन मद्य निषेध घोषित, 24, 28 और 31 जुलाई को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
शेयर करे-

Nainital: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) वंदना ने जिले में तीन तिथियों को मद्य निषेध (ड्राई डे) घोषित किया है।

निर्देशों के अनुसार 24 जुलाई को विकासखंड धारी, रामगढ़, बेतालघाट व ओखलकांडा क्षेत्रों में मतदान को लेकर संबंधित क्षेत्रों की सभी शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इसी प्रकार 28 जुलाई को विकासखंड हल्द्वानी, कोटाबाग, भीमताल व रामनगर में मतदान के चलते इन क्षेत्रों में भी मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा 31 जुलाई को मतगणना के दिन पूरे जनपद में मद्य निषेध लागू रहेगा, और जिले भर की समस्त शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी। जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है ताकि चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *