Headlines

Nainital: पंचायत चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क, चार ब्लॉकों से मतदान ड्यूटी पर रवाना किए गए सुरक्षा कर्मी

Nainital: पंचायत चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क, चार ब्लॉकों से मतदान ड्यूटी पर रवाना किए गए सुरक्षा कर्मी
शेयर करे-

Nainital: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है। 24 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर जिले के ओखलकांडा, बेतालघाट, रामगढ़ और धारी ब्लॉकों में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर मतदान स्थलों के लिए रवाना किया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार, एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने ओखलकांडा, एसपी सिटी हल्द्वानी एवं नोडल अधिकारी प्रकाश चंद्र ने बेतालघाट, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने रामगढ़ और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने धारी में पुलिस बल को ब्रीफ किया। इस दौरान चुनाव आचार संहिता और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों को बताया गया कि मतदान दिवस पर बूथ के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 बीएनएसएसएस लागू रहेगी। कोई भी राजनीतिक प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, पोस्टर या बैनर प्रतिबंधित रहेंगे। मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह वर्जित रहेगा।

सुरक्षाकर्मियों को निष्पक्षता, अनुशासन और शालीनता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने और बरसाती लेकर चलने की सलाह दी गई।

हर ब्लॉक से सुरक्षाकर्मियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन की शुभकामनाएं देकर मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया।

Nainital

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *