Haldwani: शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब निजी चिकित्सक डॉ. गौरव सिंघल की चलती कार से अचानक धुआं और जलने की गंध आने लगी।
जानकारी के अनुसार गंध महसूस होते ही डॉ. सिंघल तुरंत कार से बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों बाद कार में आग लग गई और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि चिकित्सक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Chief Editor, Aaj Khabar
