Headlines

Haldwani: डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला बने रोटरी क्लब के क्लब लिटरेसी कमेटी चेयरमैन, शिक्षा और सामाजिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा

Haldwani: डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला बने रोटरी क्लब के क्लब लिटरेसी कमेटी चेयरमैन, शिक्षा और सामाजिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा
शेयर करे-

Haldwani: विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला को रोटरी क्लब ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। रोटरी क्लब की डीएलसीसी देवप्रिया उक्सा ने वर्ष 2025-26 के लिए उन्हें क्लब लिटरेसी कमेटी चेयरमैन (सीएलसीसी) नियुक्त किया है।

डॉ. रौतेला इससे पूर्व रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर, रोटरी अध्यक्ष और पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष एवं संरक्षक रह चुके हैं। उन्होंने समय-समय पर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता अभियानों का संचालन किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. रौतेला ने कहा कि वे शिक्षकों के प्रशिक्षण, स्कूलों में पुस्तकालय स्थापना, प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम, ‘हैप्पी क्लासरूम’ की परिकल्पना और नेशन बिल्डर अवार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। साथ ही नए सदस्यों को संस्था की गतिविधियों से जोड़ने और सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, जल एवं स्वच्छता, पर्यावरण, समुदाय के आर्थिक विकास, रोगों की रोकथाम और उपचार, शांति स्थापना तथा युवाओं की सेवा जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।

डॉ. रौतेला को नई जिम्मेदारी मिलने पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी, रोटरी क्लब हल्द्वानी अध्यक्ष मनोज साह, सचिव आशीष दुम्का सहित अनेक पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *