Haldwani: कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सोशल मीडिया लाइव के जरिए नैनीताल के एसएसपी पर नाराजगी जताई है। विधायक ने आरोप लगाया कि बिना जानकारी के उनका गनर बदल दिया गया और नया गनर तैनात कर दिया गया। विरोध स्वरूप उन्होंने नए गनर को लौटा दिया और बिना सुरक्षा कर्मी के रहने का निर्णय लिया।
सुमित हृदयेश ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस दौरान कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नैनीताल के एसएसपी और राज्य सरकार की होगी।
गौरतलब है कि हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कड़ी तकरार हुई थी। इस दौरान कुछ पंचायत सदस्यों के अपहरण के आरोप भी सामने आए थे, जिसके चलते हाईकोर्ट ने नैनीताल एसएसपी को कड़ी फटकार लगाई थी।

Chief Editor, Aaj Khabar
