Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही, एसडीएम आवास समेत कई मकान क्षतिग्रस्त, एक युवती और बुजुर्ग लापता

Uttarakhand: चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही, एसडीएम आवास समेत कई मकान क्षतिग्रस्त, एक युवती और बुजुर्ग लापता
शेयर करे-

Uttarakhand: थराली तहसील में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। टूनरी गदेरा में आए उफान से एसडीएम आवास समेत कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तहसील परिसर और बाजार क्षेत्र मलबे से भर गए। इस आपदा में एक युवती और एक बुजुर्ग के लापता होने की सूचना है।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, चेपड़ों और सागवाड़ा सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। कई दुकानें बह गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और तहसील परिसर में खड़ी गाड़ियां मलबे में दब गईं। थराली–सागवाड़ा और थराली–ग्वालदम मार्ग भी बंद हो गए हैं।

आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। गौचर से एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें तथा ग्वालदम से एसएसबी को रवाना किया गया है। वहीं, राड़ीबगड़ में अचानक उफान से बरसाती गदेरा आवासीय क्षेत्र तक पहुंच गया। एसडीएम समेत अधिकारियों ने रात में ही आवास छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण ली।

सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंडों के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस राहत कार्य में जुटी हैं। वे लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और हालात की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभावितों की कुशलता की कामना की है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *