Lalkuan: हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही कार ने देर शाम आईओसी डिपो के सामने हाईवे कट पर स्कूटी सवार बबूर गुमटी निवासी प्रकाश पांडे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
क्षतिग्रस्त कार उधम सिंह नगर जिले से रजिस्टर्ड बताई जा रही है। हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने गंभीर रूप से घायल प्रकाश पांडे को निजी वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। मौके पर पहुंची 112 सेवा की उप निरीक्षक अंजू यादव ने क्षतिग्रस्त कार को हल्दुचौड़ पुलिस चौकी भिजवाया, जबकि ग्रामीण स्कूटी को अपने साथ ले गए। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

Chief Editor, Aaj Khabar
