Headlines

Haldwani: भूकंप मॉक ड्रिल में तेज़ कार्रवाई का प्रदर्शन, नैनीताल-हल्द्वानी के सात स्थान प्रभावित

Haldwani: भूकंप मॉक ड्रिल में तेज़ कार्रवाई का प्रदर्शन, नैनीताल-हल्द्वानी के सात स्थान प्रभावित
शेयर करे-

Haldwani: प्रदेश में राज्य स्तरीय भूकंप आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने हेतु आज व्यापक भूकंप मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पूर्वाह्न 9:59 बजे आए 6.3 रिएक्टर स्केल के काल्पनिक भूकंप का जनपद के सात प्रमुख स्थानों—बी.डी. पांडे हॉस्पिटल (नैनीताल), बल्यूटिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (हल्द्वानी), सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल (लालकुआं), राजकीय इंटर कॉलेज (रामनगर), खैरना बाजार श्री कैंची धाम, नगर पालिका परिषद कार्यालय (मल्लीताल) और मिनी स्टेडियम (हल्द्वानी)—पर प्रभाव दिखाया गया।

जनपद की सभी तहसीलों में राहत और बचाव कार्यों की तत्परता को परखने हेतु मॉक ड्रिल की गई। सात प्रभावित स्थानों में बल्यूटिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल सबसे अधिक प्रभावित रहे।

बल्यूटिया कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग की छत गिरने से 18 लोग घायल हुए, जिनमें 2 गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा 16 घायलों का उपचार एमबीबीजी कॉलेज, हल्द्वानी के स्टेजिंग एरिया में किया गया।

लालकुआं स्थित सेंचुरी मिल में बॉयलर में दरार आने और ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव से 12 लोग झुलस गए। इनमें 9 मामूली, 2 गंभीर घायल हुए और 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई। गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में 5 लोग घायल हुए, जिनमें 1 की हालत गंभीर बताई गई। गंभीर घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 2 का प्राथमिक उपचार स्टेजिंग एरिया में हुआ।

जिलाधिकारी कार्यालय में NIC के माध्यम से सभी घटनास्थलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर, पुलिस, स्वास्थ्य, वन, लोनिवि, आईटीबीपी सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियां और यहां की संवेदनशीलता को देखते हुए आपात स्थितियों में तत्काल प्रतिक्रिया के लिए सभी विभागों एवं स्थानीय लोगों के मध्य बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। ऑब्जर्वर द्वारा चिह्नित समस्याओं को मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *