Kichha: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तड़के गलत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मार्ग कई देर तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश तेज कर दी है।

Chief Editor, Aaj Khabar
