Haldwani: इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 3 अगस्त से 8 अगस्त तक देशभर में “बोन एंड जॉइंट सप्ताह” मनाया जा रहा है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप अग्रवाल एवं डॉ. अजीत शंके द्वारा अनुमोदित इस वर्ष की थीम “ओल्ड इज गोल्ड – 360 डिग्री केयर फॉर ओल्ड ऐज” के अनुरूप पूरे देश में जागरूकता एवं चिकित्सा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में भी इस क्रम में “ओल्ड एज फ्री क्लीनिक”, रैलियां एवं अन्य आयोजन हो रहे हैं। हल्द्वानी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा भी सप्ताहभर विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 65 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में मुफ्त परामर्श एवं जांच की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
4 अगस्त को अग्रवाल क्लीनिक एवं सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ रोग से संबंधित मुफ्त परामर्श एवं बी.एम.डी. (Bone Mineral Density) जांच कैंप आयोजित होगा।
इसके बाद यह क्रम विभिन्न अस्पतालों में रोटेशन के आधार पर जारी रहेगा —
- 5 अगस्त: मैक्सवेल हॉस्पिटल
- 6 अगस्त: साईं हॉस्पिटल
- 7 अगस्त: कृष्णा हॉस्पिटल
- 8 अगस्त: बृजलाल हॉस्पिटल
- 9 अगस्त: नीलकंठ हॉस्पिटल
सप्ताह के दौरान कुष्ठ रोग संबंधी गोष्ठियों का आयोजन भी किया जा रहा है। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड सहित शिविरों में भेजें और इस स्वास्थ्य अभियान में सहभागी बनें।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

