Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा में 1100 लोगों का सत्यापन, अनियमितता पर 33 के खिलाफ कार्यवाही, 21,750 रुपये जुर्माना वसूला

Haldwani: बनभूलपुरा में 1100 लोगों का सत्यापन, अनियमितता पर 33 के खिलाफ कार्यवाही, 21,750 रुपये जुर्माना वसूला
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने शनिवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए वृहद अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यवाही की गई, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी सहित अन्य अधिकारियों ने किया।

थाना बनभूलपुरा क्षेत्र को तीन सैक्टरों में बांटकर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें 1100 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया और करीब 1400 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अभियान में पुलिस विभाग के अलावा पीएसी, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहे।

सत्यापन में अनियमितता मिलने पर छह मकान मालिकों के खिलाफ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें तीन चालान संयोजन शुल्क सहित 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि तीन मामलों में कोर्ट चालान किया गया। साथ ही धारा 81 के तहत 27 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 6,750 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर 33 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 21,750 रुपये जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान एक वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज भी किया गया। पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों व मकान मालिकों को शीघ्र सत्यापन कराने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अभियान में सहयोग की अपील की है और कहा है कि यह सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Haldwani

For latest news updates click here

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *