Headlines

Haldwani: जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुन समाधान में जुटे आयुक्त दीपक रावत, वाहन सत्यापन प्रणाली में सुधार के दिए निर्देश

Haldwani: जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुन समाधान में जुटे आयुक्त दीपक रावत, वाहन सत्यापन प्रणाली में सुधार के दिए निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने कतार में अंतिम व्यक्ति तक की समस्या सुनी और कई मामलों का मौके पर समाधान किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, ब्याज पर धन लेन-देन, विद्युत लाइन स्थानांतरण, नौकरी के झांसे, और बीमा एजेंटों द्वारा गलत जानकारी देने जैसे विविध विषयों पर शिकायतें सामने आईं।

एक गंभीर विषय वाहन सत्यापन प्रणाली में सामने आया, जिसमें बताया गया कि वाहन खरीद के बाद सत्यापन हेतु ओटीपी वाहन स्वामी के मोबाइल पर भेजी जाती है, लेकिन तीन प्रतिशत मामलों में ग्राहक ओटीपी नहीं बताते या फोन नहीं उठाते। ऐसे में डीलर अपने मोबाइल नंबर से सत्यापन कर देते हैं, जिससे चालान की सूचना ग्राहक को नहीं बल्कि डीलर को मिलती है। इस पर आयुक्त ने डीलर व आरटीओ को कार्यालय में तलब कर समस्या के समाधान हेतु कड़े निर्देश दिए और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने को कहा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हल्द्वानी शहरवासियों को शीघ्र ही सिटी बसों की सौगात मिलने जा रही है। सभी बसों का अनुबंध हो चुका है और मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान इनका शुभारंभ किया जाएगा।

जनसुनवाई में खीमसिंह बोरा ने खतौनी में नाम दर्ज न होने की शिकायत की, जिस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। एलआईसी एजेंट द्वारा गलत जानकारी देने पर हेमा बमेठा की शिकायत पर आयुक्त ने एजेंटों को पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

अजय कुमार द्वारा रेलवे में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 7 लाख की ठगी की शिकायत सामने आई। आयुक्त ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए अगली जनसुनवाई में दोनों पक्षों को बुलाने के निर्देश दिए।

अन्य मामलों में भी आयुक्त ने मौके पर समाधान किया, जिसमें अतिक्रमण हटाना, पारिवारिक संपत्ति विवाद, मृतक आश्रित कोटे से नौकरी, भूमि विक्रय पर लगी रोक हटाने जैसी समस्याएं शामिल थीं। ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व भ्रमण के दौरान पाई गई खामियों पर कार्य प्रारंभ होने पर व्यापारियों ने आयुक्त का आभार जताया।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *