Haldwani: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्धा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जीआरपी और स्थानीय पुलिस के अनुसार, शव पोल संख्या 82/2बी और 82/3 के बीच, बनभूलपुरा फाटक से लगभग 200 मीटर लालकुआं की ओर बरामद किया गया। मृतका की उम्र लगभग 65 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
