Headlines

Haldwani: नैनीताल में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, निर्वाचन आयोग ने छूटे मतदाताओं को जोड़ने के दिए सख्त निर्देश

Haldwani: नैनीताल में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, निर्वाचन आयोग ने छूटे मतदाताओं को जोड़ने के दिए सख्त निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: भारत निर्वाचन आयोग के तीन सदस्यीय दल ने शुक्रवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में जनपद नैनीताल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूची के डिजिटलीकरण, फोटोयुक्त प्रपत्रों के वितरण और छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।

आयोग के दल में अनुभाग अधिकारी चंद्र मोहन, सहायक अनुभाग अधिकारी शमीक मुखर्जी तथा आयुष कुमार शामिल रहे। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) से कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

समीक्षा के दौरान आयोग ने फोटोयुक्त प्रपत्रों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों से कहा गया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, उनका फॉर्म-6 भरवाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

आयोग ने सभी ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिए कि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्रों से जुड़े कार्यों के साथ-साथ छूटे हुए मतदाताओं को भी समयबद्ध तरीके से सूची में शामिल किया जाए। सुपरवाइजरों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा फोटोयुक्त प्रपत्र वितरण कार्य का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची से संबंधित सभी त्रुटियों और कमियों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और कोई भी पात्र नागरिक सूची से बाहर न रह जाए। प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, उपजिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्य, तहसीलदार कालाढूंगी पूजा शर्मा, तहसीलदार रामनगर मनीषा मार्कुना, समस्त एआरओ, बीएलओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *