Headlines

Uttarakhand: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चढ़ावा हेराफेरी आरोपों की जांच बैठाई, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

Uttarakhand: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चढ़ावा हेराफेरी आरोपों की जांच बैठाई, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान
शेयर करे-

Uttarakhand: सोशल मीडिया पर श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे एवं दान में कथित हेराफेरी के लगाए जा रहे आरोपों को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच के लिए जांच समिति गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में चढ़ावे और दान से जुड़े किसी भी आरोप की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद यदि कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया जा रहा है। हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है, जो वैयक्तिक सहायक के रूप में उनसे पहले भी समिति के तीन अध्यक्षों के साथ कार्य कर चुका है।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंदिर समिति ने स्पष्ट किया है कि धाम की गरिमा, श्रद्धा और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *