Headlines

Nainital: पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने निर्माणाधीन बेतालघाट थाने का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश

Nainital: पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने निर्माणाधीन बेतालघाट थाने का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश
शेयर करे-

Nainital: कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने शुक्रवार को SASCI 2024-25 Part-I के अंतर्गत निर्माणाधीन पुलिस थाना बेतालघाट के प्रशासनिक भवन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और स्वीकृत मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरतने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का समुचित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना बेतालघाट का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं और अभिलेखों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *