Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने को लेकर नालों के किनारे बहुविभागीय शिविर शुरू

Haldwani: हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने को लेकर नालों के किनारे बहुविभागीय शिविर शुरू
शेयर करे-

Haldwani: रकसिया एवं देवखड़ी नालों में अतिक्रमण और आगामी मानसून के संभावित प्रभावों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशन में एक चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा निर्देशित किया गया है कि 23 जून से 29 जून, 2025 तक चिन्हित क्षेत्रों में बहुविभागीय शिविरों का आयोजन किया जाए, जिनमें स्थानीय नागरिकों से अतिक्रमण संबंधी आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी।

इन शिविरों में राजस्व विभाग, नगर निगम, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के नामित कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। अतिक्रमण से संबंधित नोटिस प्राप्त लोगों को शिविर में अपने स्वामित्व व पक्ष के दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाएगा। जिन व्यक्तियों को आवेदन लिखने में कठिनाई हो, उनके लिए कागज, पेन और लेखक की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

प्रथम शिविर का आयोजन 23 जून को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बमौरी मल्ली में किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह स्वयं उपस्थित रहे। इस शिविर में कुल 47 व्यक्तियों ने अपने दस्तावेज और आपत्तियाँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें विधिवत संकलित किया गया।

आगामी शिविरों की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • 24 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुभाषनगर
  • 25 जून: कार्यालय, रेशम विभाग
  • 26 जून: आवास विकास कॉलोनी
  • 27 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बमौरी तल्ली
  • 28 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दमुवादूंगा बंदोबस्ती

प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण विभागीय स्तर पर किया जाएगा और एक क्रमबद्ध सूची तैयार की जाएगी। अंतिम निर्णय स्थलीय निरीक्षण और दस्तावेजीय सत्यापन के बाद ही लिया जाएगा।

एसडीएम हल्द्वानी ने स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही मानसून से पूर्व इसलिए की जा रही है ताकि नालों के प्रवाह में बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध निर्माणों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाया जा सके और संभावित जनहानि से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

For latest news updates click here

For english news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *