Headlines

Haldwani: बेलबाबा के पास तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर

Haldwani: बेलबाबा के पास तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर
शेयर करे-

Haldwani: रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बेलबाबा के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर उजाला निवासी 22 वर्षीय अरसलान अपने साथी के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था। दोनों मंगलवार को काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए थे। देर शाम स्कूटी से हल्द्वानी लौटते समय बेलबाबा के पास सामने से आ रही यूपी नंबर की अर्टिगा कार ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अर्टिगा कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अरसलान को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने अर्टिगा कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *