Haldwani: नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान की।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने आनंदपुर गैस गोदाम तिराहे से करीब 60 मीटर पंचायतघर की ओर सड़क किनारे चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने यूके04एएस-2865 नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी में बाइक सवार के कब्जे से 100.52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम आर्या पुत्र स्व. मोहन राम निवासी आनंदपुर, थाना मुखानी, नैनीताल बताया। आरोपी की उम्र 29 वर्ष है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 272/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी टीपीनगर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, कांस्टेबल अनिल टम्टा और एसओजी कांस्टेबल अशोक रावत शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
