॰ एक लाख की सोने की अंगूठी समेत 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Haldwani: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मुखानी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल 60 वर्षीय आरोपी को बिना नंबर की स्कूटी और झपटी गई करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति उनके हाथ से 6 से 7 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 124/26 के तहत धारा 304(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। उप निरीक्षक अविनाश मौर्य और टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।
पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर 11 अगस्त को मुखानी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से झपटी गई पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान विनोद शर्मा पुत्र स्वर्गीय संपूर्णानंद शर्मा, निवासी मोहल्ला गोजानी, रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी और झपटमारी समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपी विनोद शर्मा के खिलाफ पंतनगर, क्लेमेंट टाउन, मुखानी, बाजपुर और स्योहारा थानों में पूर्व में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
बरामदगी: झपटमारी की घटना से संबंधित एक पीली धातु की हाथ की अंगूठी।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल राजेश जोशी शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
