Haldwani: संविधान दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ, लामाचौड़ हल्द्वानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री जी. नरेन्द्र सहित न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, रवीन्द्र मैठानी, पंकज पुरोहित, आलोक माहरा, आशीष नैथानी, सुभाष उपाध्याय तथा सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप मणी त्रिपाठी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिनमें वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ की टीम विजेता रही। आराध्या मिश्रा को पक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता तथा प्रतीक भट्ट को विपक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार दिया गया।
इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महाविद्यालय परिवार ने छात्रों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Chief Editor, Aaj Khabar
