Ramnagar: बनियन रिट्रीट, छोई में रामनगर टैक्स बार द्वारा आयोजित ‘विधि महोत्सव’ का भव्य आयोजन संविधान दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल तथा विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर जोशी (निदेशक—वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ), ताराचंद्र घिंडियाल (संयोजक—नेकी की दीवार), राहुल अग्रवाल (निदेशक—ओम साई कंप्यूटर), और हरीमान जी (अध्यक्ष—होटल एसोसिएशन रामनगर) शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे ने की, जबकि संचालन मनु अग्रवाल और फिरोज़ अंसारी ने किया। संविधान दिवस एवं विधि महोत्सव की महत्ता पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों, जनसेवा, शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 नागरिकों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। सम्मानितों में प्रमुख—संजय नेगी, नरेंद्र शर्मा, भुवन डंगवाल, प्रेमचंद्र जोशी, हेम चंद्र पांडे, शिशुपाल सिंह रावत, दीप रजवार, इमरान अहमद खान, विनीत रिखाड़ी, मोहित अग्रवाल, सुबोध चमोली, राम भरोसे लाल, मालवी दुआ, रुचिका रानी, दिनेश जोशी, कपिल कुमार, एडवोकेट विक्रम भट्ट, नसीम अहमद, दीप गुणवंत, हरीश सनवाल और तहसीन रजा शामिल रहे।
डॉ. गिरीश घुघुतीयाल, याना खान, पंकज रावत, हेमचंद्र भट्ट, घनश्याम गोला, प्रदीप पुठिया, खस्ती नंदन जोशी, हाईकोर्ट के अक्षय लटवाल एवं सौरभ अधिकारी का सम्मान उनकी अनुपस्थिति में बार के सचिव ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पूनम गुप्ता, शबाना सैफी, इंदु ध्यानी, पूजा पटवाल, एडवोकेट प्रबल बंसल, गौरव गोला, विशाल रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राज्य कर विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर अनिल सिन्हा, राज्य कर अधिकारी अजय प्रकाश, केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर मोनिका पंत और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे।
समारोह में अरहीन, इमरान और गायत्री रिखाड़ी की संगीत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रंग दिया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

Chief Editor, Aaj Khabar
