Headlines

Haridwar: हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Haridwar: हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शेयर करे-

Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय दिवाकर भट्ट के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. दिवाकर भट्ट ने अपना संपूर्ण जीवन उत्तराखण्ड राज्य के सम्मान, अधिकारों और सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भट्ट जी की सरलता, स्पष्टवादिता और जनता के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव हमेशा स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *