Headlines

Haldwani: ठंडी सड़क पर MiNi’S शोरूम में लगी आग, भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं

Haldwani: ठंडी सड़क पर MiNi’S शोरूम में लगी आग, भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं
शेयर करे-

Haldwani: शहर की ठंडी सड़क पर स्थित प्रसिद्ध MiNi’S शोरूम में रविवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। आग किन कारणों से लगी, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आग की लपटें और धुआं उठता दिखा, तो आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। इसके चलते समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका। प्रशासन ने शोरूम को हुए नुकसान का आंकलन करने और आग के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *