Headlines

New Delhi: पाकिस्तान नहीं आया अपनी हरकतों से बाज, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

New Delhi: पाकिस्तान नहीं आया अपनी हरकतों से बाज, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
शेयर करे-

New Delhi: भारत और पाकिस्तान के बीच 86 घंटे तक चला युद्ध शनिवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया, जब दोनों देशों ने संघर्षविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई। हालांकि, सीजफायर के मात्र तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लंघन किया गया।

सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की। इसके साथ ही, कश्मीर के बारामूला जिले में एक संदिग्ध ड्रोन की वजह से धमाका हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में तोपखाने से गोलाबारी की। बारामूला में ड्रोन के जरिए हमला किया गया, वहीं जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है।

इन घटनाओं के बाद भारतीय सुरक्षा बलों को मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को पाकिस्तान की हर उकसावेभरी कार्रवाई का कठोर जवाब देने को कहा है।

सुरक्षा स्थिति को देखते हुए जम्मू के बड़े हिस्सों और बारामूला में ब्लैकआउट कर दिया गया है। श्रीनगर के कई इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

इधर, राजस्थान के पोकरण क्षेत्र में भारी संख्या में ड्रोन देखे गए हैं, जिन्हें भारतीय डिफेंस सिस्टम द्वारा समय रहते नष्ट किया जा रहा है। वहीं, राजौरी से भी लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं।

सुरक्षा बलों की निगरानी और जवाबी कार्रवाई के बीच सीमावर्ती इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *