Headlines

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी का भव्य फूलों की होली महोत्सव 2 मार्च को, रुद्राक्ष बैंकट हॉल में सजेगा रंगारंग आयोजन

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी का भव्य फूलों की होली महोत्सव 2 मार्च को, रुद्राक्ष बैंकट हॉल में सजेगा रंगारंग आयोजन
शेयर करे-

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक  प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में पंजाब केसरी  कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया जाएगा। 2 मार्च को सायंकाल 4 बजे से रुद्राक्ष बैंकट हॉल, नवाबी रोड हल्द्वानी में भव्य फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आए, पदाधिकारियों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और मतभेद मिटाने का अवसर भी है। इसी उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली, अबीर-गुलाल तथा पारंपरिक संगीत के साथ आयोजन की रूपरेखा तय की गई है।

बैठक में आयोजन समिति का गठन करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम स्थल, अतिथि सूची, स्वागत व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और मजबूत होगा तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष के आयोजन में शहर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और पत्रकारिता की एकता का प्रतीक बन सके।

मुख्य संरक्षक कैलास जोशी, अध्यक्ष संजय तलवार, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल सहित वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मालिक, हसनैन, सलीम ख़ान, मनोज पांडे, कमल जोशी, सुशील शर्मा और सुनील तलवार की उपस्थिति में आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *