Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ करारा प्रहार, भीमताल में 434 ग्राम चरस संग 4 तस्कर दबोचे

Nainital: नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ करारा प्रहार, भीमताल में 434 ग्राम चरस संग 4 तस्कर दबोचे
शेयर करे-

Nainital: जनपद नैनीताल में “ड्रग फ्री देवभूमि” मिशन के तहत पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में भीमताल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत 25 फरवरी 2026 को भीमताल पुलिस ने चौफी रोड वन विभाग बैरियर के पास सघन चेकिंग की। इस दौरान धानाचूली बैण्ड की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या UK06K4585 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार चार युवकों के कब्जे से कुल 434 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध थाना भीमताल में मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेन्द्र सिंह नगरकोटी (27 वर्ष), बॉबी नगरकोटी (24 वर्ष), नीतीश नगरकोटी (30 वर्ष) निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी तथा शिवांश रावत (23 वर्ष) निवासी भट्ट कॉलोनी, थाना मुखानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने बरामद चरस के साथ प्रयुक्त अल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *