Headlines

Haldwani: हल्द्वानी जजी कोर्ट में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, न्यायमूर्ति थपलियाल ने बार-बेंच समन्वय पर दिया जोर

Haldwani: हल्द्वानी जजी कोर्ट में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, न्यायमूर्ति थपलियाल ने बार-बेंच समन्वय पर दिया जोर
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी जजी कोर्ट परिसर में हल्द्वानी बार एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज प्रशांत जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

समारोह के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बार और बेंच का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका केवल मुकदमे लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में सेतु के रूप में कार्य करना भी उनकी जिम्मेदारी है।

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अधिवक्ताओं के सम्मान और बार के हितों के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे न्यायालय की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए बार और बेंच के बेहतर तालमेल पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में न्यायालय परिसर में अनुशासन, पारदर्शिता और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया, जिससे वादकारियों को बेहतर विधिक सहायता मिल सके और न्यायपालिका में आमजन का विश्वास और मजबूत हो।

कार्यक्रम में डी.के. शर्मा, मेहरमान सिंह कोरंगा, दिवाकर पांडे, राजन सिंह मेहरा, चंद्रशेखर जोशी, महेंद्र सिंह पाल, किशोर पंत, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह बसेड़ा, भवन चंद पनेरू, मुकेश तिवारी, जगत सिंह घूरदौड़ा, बसंत जोशी, दिनेश चंद तिवारी, मोहनचंद वर्मा, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल मतीन, प्रकाश कांडपाल, जोगिंदर लाल अरोड़ा, राजीव टंडन, महेश सुयाल, अरुण बिष्ट (अध्यक्ष, नैनीताल बार एसोसिएशन), ललित मोहन तिवारी (अध्यक्ष, रामनगर बार एसोसिएशन), एन.के. जोशी, हिमांशु कोठारी, दीपक रूबाली, सुनील पुंडीर, योगेंद्र पाठक, विनीत मौलिक, रमेश कांडपाल, गोविंद डंगवाल, कोमल जायसवाल, जयवीर सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *