Haldwani: चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. डॉ. अजय आर्या ने मंगलवार को स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्थाओं तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तारपूर्वक जायजा लिया।
निरीक्षण के अवसर पर कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. के.सी. पांडे ने स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट से संबंधित समस्त जानकारियाँ निदेशक प्रो. डॉ. अजय आर्या को उपलब्ध कराईं। विभाग में स्थापित अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, उपलब्ध संसाधनों एवं कैंसर रोगियों के उपचार की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रो. डॉ. अजय आर्या ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को विभागाध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के दौरान प्रो. डॉ. आर्या ने कहा कि हल्द्वानी स्थित यह कैंसर हॉस्पिटल न केवल कुमाऊँ मंडल बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैंसर रोगियों के लिए भी एक वरदान सिद्ध हो रहा है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो पा रहा है।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. के.सी. पांडे, डॉ. निर्दोष पंत, डॉ. जलज गौड़, डॉ. ललित, डॉ. नलिन गोयल, नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट जी. बी. मोल टी. मैथ्यू, डिप्टी नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट इला चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
