Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: खड़गे की जनसभा से पहले हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की 53 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित

Haldwani: खड़गे की जनसभा से पहले हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की 53 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित
शेयर करे-

Haldwani: कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति के बाद 53 पदाधिकारियों वाली नई टीम की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि नई टीम कांग्रेस की समावेशी विचारधारा और जनसेवा के संकल्प के अनुरूप गठित की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।

उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं और वार्ड व बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा देगी और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को मजबूती देने के साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Haldwani: खड़गे की जनसभा से पहले हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की 53 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित

Haldwani: खड़गे की जनसभा से पहले हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की 53 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *