Headlines

Haldwani- हल्द्वानी में जनसुनवाई: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण।

Haldwani- हल्द्वानी में जनसुनवाई: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण।
शेयर करे-

Haldwani- कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, भरण-पोषण, जाति-स्थाई प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण और धोखाधड़ी जैसे कई गंभीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जनसुनवाई में बागेश्वर जिले के विकासखंड गरुड़ क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी ने डोकरा से सेलकोन तक प्रस्तावित 5 किलोमीटर सड़क निर्माण का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जानी वाली इस सड़क से करीब 300 परिवारों को लाभ मिलेगा, लेकिन पिछले एक वर्ष से कार्य लंबित है। इसके अलावा थोलिया बजानी से मिजुलिया तक पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली 10 किलोमीटर सड़क का कार्य भी लंबे समय से अधूरा है, जिससे करीब 200 परिवार प्रभावित हैं। इस पर आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गोलापार क्षेत्र से पहुंचे एक शिकायतकर्ता ने घर के पास संचालित मुर्गी फार्म से फैल रही दुर्गंध की समस्या उठाई। शिकायतकर्ता के अनुसार फार्म में करीब 2000 मुर्गियां हैं, जिससे आसपास रहना मुश्किल हो गया है। इस पर आयुक्त ने फार्म संचालक को साफ-सफाई, ट्रीटमेंट प्लांट और अपशिष्ट निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग को जांच कर नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई करने को कहा।

जनसुनवाई में नैनीताल निवासी मनोहर सिंह ने ग्राम सभा भांगादेवली, तहसील लमगड़ा में बाहरी व्यक्ति द्वारा कथित रूप से परिजनों के नाम पर भूमि खरीदकर वन पंचायत की भूमि पर सड़क निर्माण कराने का मामला उठाया। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

रामनगर क्षेत्र से पहुंचे शिकायतकर्ता गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक व्यक्ति की भूमि पर वारिसान नाम दर्ज करा लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने तहसीलदार रामनगर को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा भी जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Haldwani- हल्द्वानी में जनसुनवाई: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण। Haldwani- हल्द्वानी में जनसुनवाई: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *