Headlines

Nainital-राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल, कुमाऊं मंडल के छह जिलों के दौरे पर रहेंगे।

Nainital-राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल, कुमाऊं मंडल के छह जिलों के दौरे पर रहेंगे।
शेयर करे-

Nainital- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को लोकभवन नैनीताल पहुंचे। उनके आगमन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल का दौरा हमेशा विशेष अनुभव देता है। उन्होंने बताया कि नैनीताल प्रवास के दौरान वह कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों का भ्रमण करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही सीमांत क्षेत्रों और वाइब्रेंट विलेज का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि लोकभवन परिसर में गवर्नर गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालक-बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहजनक है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की सहभागिता को सराहनीय बताया। इसके अलावा लोकभवन में “एक शाम सैनिकों के नाम” कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है। मंदिर माला मिशन के तहत मंदिरों और पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह प्रवास के दौरान स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

Nainital-राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल, कुमाऊं मंडल के छह जिलों के दौरे पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *