Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने ‘हृदयेश सभागार’ का किया लोकार्पण, विधायक निधि से ₹25.50 लाख की लागत से हुआ निर्माण

Haldwani: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने ‘हृदयेश सभागार’ का किया लोकार्पण, विधायक निधि से ₹25.50 लाख की लागत से हुआ निर्माण
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की स्वीकृत धनराशि से तैयार यह सभागार क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के लिए एक उपयोगी मंच उपलब्ध कराएगा।

लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विधायक सुमित हृदयेश का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी पूजनीय माताजी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी के विकास को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करते रहेंगे।

विधायक ने कहा कि ‘हृदयेश सभागार’ महज एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह सभागार क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में जोहार मिलन केंद्र के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती एवं डॉ. प्रहलाद सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशाक्तु, सचिव गंगा सिंह धर्मशाक्तु, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह जंगपागी, उपसचिव खड़क सिंह पांगती, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जंगपागी, उप कोषाध्यक्ष केदार सिंह पांगती सहित जोहार संस्कृति एवं वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि, कार्यकारिणी सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *