Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने परिवार सहित मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और तथ्याधारित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी।
इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।


Chief Editor, Aaj Khabar
