Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में सुहैल सिद्दीकी के रोज़ा इफ्तार में जुटे दिग्गज, यशपाल आर्य-सुमित हृदयेश ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

Haldwani: हल्द्वानी में सुहैल सिद्दीकी के रोज़ा इफ्तार में जुटे दिग्गज, यशपाल आर्य-सुमित हृदयेश ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
शेयर करे-

Haldwani: शहर के एवान-ए-जहूर मैरिज हॉल, चोरगलिया रोड में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुहैल अहमद सिद्दीकी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की परंपरा को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की विशेष उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और वर्तमान समय में एकता और सौहार्द को मजबूत करने की अत्यंत आवश्यकता है। वहीं विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि रमज़ान का पावन महीना संयम, सेवा और मानवता का संदेश देता है तथा इफ्तार जैसे आयोजन समाज में प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की गंगा-जमुनी तहज़ीब इसकी पहचान है, जिसे सभी को मिलकर बनाए रखना चाहिए।

कार्यक्रम में नैनीताल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, कौशलेंद्र भट्ट, इकबाल भारती, जया कर्नाटक, राधा आर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में आयोजक सुहैल अहमद सिद्दीकी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए रमज़ान की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *